film Jawan Official Trailer
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान हाल ही में फिल्म ‘पठान’ में जबरदस्त एक्शन दिखाने के बाद अब एटली कुमार की ‘जवान’ और राजकुमार हिरानी की ‘डंकी’ में नजर आने वाले हैं। शाहरुख ने 30 मार्च को फिल्म ‘जवान’ की शूटिंग भी पूरी कर ली है। अब फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम शुरू हो गया है। हालांकि, फिल्म ‘जवान’ की रिलीज को लेकर सस्पेंस बरकरार है।
दरअसल, हाल ही में खबर आई थी कि शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ की रिलीज पोस्टपोन हो सकती है। फिल्म के निर्देशक एटली कुमार कहा था कि अगर फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन पर ठीक से काम नहीं हो पाने पर इसे बाद में भी रिलीज किया जा सकता है।
अब बताया जा रहा कि फिल्म ‘जवान’ 2 जून को ही रिलीज होगी या नहीं। इसका फैसला 10 अप्रैल को लिया जाएगा। तब तक पोस्ट प्रोडक्शन में एटली अपनी चीजें समझ लेंगे कि वो टाइम पर काम पूरा कर पाएंगे या नहीं?
फिल्म ‘जवान’ में शाहरुख के अलावा बोल्ड लुक में नयनतारा, विजय सेतुपति और सुनील ग्रोवर नजर आने वाले हैं। यह शाहरुख खान की पैन इंडिया फिल्म है। बताया जा रहा है कि फिल्म में दीपिका पादुकोण और संजय दत्त का कैमियो होगा।
नयनतारा की यह बॉलीवुड डेब्यू फिल्म है, जिसके लिए वह काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। बीते काफी समय से खबर आ रही है कि ‘पठान’ में दीपिका पादुकोण के बिकिनी सीन की तरह ही ‘जवान’ में नयनतारा स्क्रीन पर बिकिनी में काफी बोल्ड अवतार में नजर आएंगी।
खबरों के अनुसार, ‘जवान’ में नयनतारा स्विमसूट में एक सीन ठीक उसी अंदाज में शूट करेंगी जैसा दीपिका पादुकोण ने ‘पठान’ में किया था। नयनतारा को बिकिनी पहनने में कोई दिक्कत नहीं है और वो पहले भी कई फिल्मों में ऐसा कर चुकी हैं।
