महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

शिवाजी सुतार बनें मध्यरेलवे के नए सीपीआरओ

मुंबई, शिवाजी सुतार को मध्यरेलवे का Chief Public Relation Officers (सीपीआरओ) नियुक्ति किया गया। सुतार सुनील उदासी का स्थान लिए। भारतीय रेल यातायात सेवा (आईआरटीएस) 2008 बैच के अधिकारी शिवाजी मारुति सुतार ने मध्य रेल पर मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के रूप में पदभार संभाल लिया है।
सुनील उदासी को रेलवे विकास निगम (एमआरवीसी) में प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है। सुतार इसके पहले मध्य रेल के मुंबई मंडल में वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक के रूप में कार्यरत थे। उन्होंने ईस्ट कोस्ट रेलवे में विशाखापत्तनम स्टील प्लांट-एरिया मैनेजर, वॉल्टेयर मंडल पर मंडल यातायात प्रबंधक, पारादीप पोर्ट के एरिया मैनेजर रूप में विभिन्न पदों पर कार्य किया है। सुतार मुंबई मंडल में मंडल वाणिज्य प्रबंधक व मंडल परिचालन प्रबंधक के रूप में भी कार्य किया है। उन्हें उपनगरीय परिचालन में कार्य करने का गहन अनुभव है। शिवाजी सुतार को रेलवे में उत्कृष्ट कार्य के लिए वर्ष 2017 में महाप्रबंधक पुरस्कार तथा वर्ष 2018 में माननीय रेल मंत्री राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्होंने मुंबई मंडल पर उपनगरीय सेवाओं, मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों के परिचालन में सुधार के लिए काफी सक्रिय योगदान दिया है तथा उपनगरीय समय सारणी को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।