दिल्लीब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरशहर और राज्य

शीला दीक्षित के निधन पर बॉलीवुड में शोक की लहर

कई बॉलीवुड सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं…

नयी दिल्ली/मुंबई, पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस की वरिष्ठ नेता शीला दीक्षित (८१) का शनिवार को निधन हो गया। सुबह तबीयत बिगड़ने पर उन्हें राजधानी के एस्कॉर्ट्स फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान दोपहर 3.15 बजे शीला दीक्षित को कॉर्डियक अरेस्ट हुआ। उनके निधन से बॉलीवुड में शोक लहर दौड़ पड़ी।अक्षय कुमार, मधुर भंडारकर और कंगना राणावत समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं…

चतत्व में विलीन हुईं शीला दीक्षित, राजकीय सम्मान के साथ दी गई विदाई
पंचतत्व में विलीन हुईं शीला दीक्षित, राजकीय सम्मान के साथ दी गई विदाई

अक्षय कुमार– ‘शीला दीक्षित जी के निधन के बारे में जानकर बेहद दुखी हूं। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान दिल्ली को प्रभावी रूप से बदला है। उनके परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना…!

मधुर भंडारकर– ‘दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित जी के निधन पर शोक व्यक्त करता हूं। वह बहुत अच्छी नेता थीं, उन्हें बुनियादी ढांचे और विकास के साथ दिल्ली का चेहरा बदलने के लिए याद किया जाएगा।’

कंगना राणावत– ‘शीला दीक्षित जी के निधन के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ। भगवान इस मुश्किल समय में परिवार, दोस्तों और प्रियजनों को ताकत दे। उनकी आत्मा को शांति मिले।

निमरत कौर– ‘शीला दिक्षित जी के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं। वो एक बेहतरीन महिला थीं। आने वाली पीढ़ियों के लिए उनका नेतृत्व एक उदाहरण है। उनकी आत्मा को शांति मिले।’

भूमि पेडनेकर– ‘वो वास्तव में एक महान नेता थीं। मैं परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करती हूं। उन्हें देश से बहुत प्यार था। आपकी आत्मा को शांति मि