उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़शहर और राज्य

‘शूटर दादी’ का कोरोना संक्रमण की वजह से हुआ निधन! कई दिनों से थीं अस्पताल में भर्ती…

बागपत: देशभर में ‘शूटर दादी’ के नाम से मशहूूर चंद्रो तोमर का कोरोना से निधन हो गया है। कोरोना संक्रमण के बाद चंद्रो तोमर पिछले कई दिनों से एक निजी अस्पताल में भर्ती थीं। उत्तर प्रदेश के बागपत की रहनेवाली मशहूर निशानेबाज चंद्रो तोमर 89 साल की थीं। वह 26 अप्रैल को कोरोना संक्रमित हो गई थीं और सांस लेने में तकलीफ के चलते उन्हें मेरठ के आनंद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हाल ही में उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिये इसकी जानकारी दी थी।
शूटर दादी बागपत के जोहड़ी गांव की रहने वाली है। चंद्रो तोमर ने बड़ी उम्र में जाकर निशानेबाज सिखी और फिर नेशनल और राज्य लेवल पर कई पदक अपने नाम किये। इतना ही नहीं, उन्होंने इसके बाद कई अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं भी जीतीं। चंद्रो तोमर ने समाज और परंपरा की सभी बेड़ियों को तोड़ते हुए अपनी देवरानी प्रकाशी तोमर के साथ कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। चंद्रो और प्रकाशी तोमर दुनिया की उम्रदराज महिला निशानेबाजों में शामिल हैं। प्रख्यात फिल्मकार अनुराग कश्यप ने उनके जीवन पर आधारित एक फिल्म ‘सांड की आंख’ का निर्माण किया था। इनके निधन से पूरे उत्तर प्रदेश में शोक की लहर है। ये सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती थीं।