ब्रेकिंग न्यूज़मुंबई शहर

श्री तुलसी हिंदी माध्यमिक विद्यालय में धूमधाम से मनाई गई गोस्वामी तुलसीदास की जयंती

मुंबई: मुंबई के परेल स्थित श्री तुलसी मानस मंदिर ट्रस्ट और श्री तुलसी हिंदी माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को गोस्वामी तुलसीदास की जयंती मनाई गई। मंत्रोच्चारण के बीच प्रांगण में स्थापित गोस्वामी तुलसीदास जी की भव्य प्रतिमा का जलाभिषेक और माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

इस पावन बेला पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अमित सिंह ने कहा कि गोस्वामी तुलसीदासजी की सभी रचनाओं में श्रीरामचरितमानस अत्यधिक लोकप्रिय हुई है। श्रीरामचरितमानस जीवन के हर पहलू पर प्रकाश डालते हुए ऐसे सूत्र संजोए हुए है कि जिससे समाज के हर वर्ग का कल्याण संभव है। ईश्वरीय प्रेरणा से लिखित यह महाकाव्य सनातन धर्म के सभी ग्रंथों वेद, पुराण, उपनिषद आदि में वर्णित मानव कल्याणकारी सूत्रों से ओत-प्रोत है। इसमें पाप और पुण्य की परिभाषा ‘परहित सरिस धर्म नहिं भाई पर पीड़ा सम नहिं अघिमाई’ लिखकर जन सामान्य के आचरण हेतु सुग्राह्य कर दी है। इन कल्याणकारी सूत्रों को अपनाकर ही हम राम राज्य की कल्पना कर सकते हैं।

इस दौरान मौजूद अतिथियों को शॉल व पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने संस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।