महाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरशहर और राज्य

संजय उपाध्याय ने संभाला म्हाडा के नए उपाध्यक्ष का कार्यभार

मुंबई, महाराष्ट्र गृहनिर्माण विकास महामंडल (म्हाडा) के नवनियुक्त उपाध्यक्ष संजय उपाध्याय ने मंत्रोपचार के बाद अपना पदभार ग्रहण किया। इस महामंडल के अध्यक्ष मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस हैं। इस मौके पर उपाध्याय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सपने को साकार करना उनका लक्ष्य है। आम गरीब जनता को, सभी को घर उपलब्ध कराने के मिशन पर वे अपनी पूरी क्षमता से काम करेंगे।
पदभार ग्रहण के समय मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार, उत्तर मुंबई के सांसद गोपाल शेट्टी, मुंबई मनपा के पूर्व उपमहापौर अरुण देव, उत्तर भारतीय मोर्चा के मुंबई अध्यक्ष संतोष पांडेय, महाराष्ट्र भाजपा के मीडिया सहसंयोजक ओमप्रकाश चौहान सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के आलावा उन्हें बधाई देने वाला का ताँता लगा रहा। उपाध्याय हर किसी को गले लगाकर मुस्कराते हुए अभिवादन स्वीकार करते दिखे।

संजय उपाध्याय को बधाई देने वाला का लगा ताँता