ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहर

संजय राउत ने केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को भेजा मानहानि का नोटिस

मुंबई: शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत ने केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को मानहानि का नोटिस भेजा है। संजय राउत ने 15 जनवरी, 2023 को भांडुप में आयोजित कोंकण महोत्सव में उनके बारे में अपमानजनक, दुर्भावनापूर्ण और झूठी टिप्पणी करने के लिए केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को मानहानि का नोटिस भेजा है। यह जानकारी संजय राउत के वकील अधिवक्ता ने दी है। राउत ने कहा कि राणे को अपने आरोप साबित करने चाहिए या फिर उनसे माफी मांगनी चाहिए। राउत ने एक ट्वीट में कहा- नारायण राणे मेरे और शिवसेना के खिलाफ निराधार आरोप लगा रहे हैं। उन्हें अपना आरोप साबित करना चाहिए या फिर माफी मांगनी चाहिए। मैंने अपने वकील सार्थक शेट्टी के माध्यम से उन्हें कानूनी नोटिस भेजा है।