कर्नाटककेरलब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

साउथ अभिनेता संपत जे राम ने 35 साल की उम्र में की आत्महत्या; कन्नड़ इंडस्ट्री में शोक की लहर

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे के बाद एक और लोकप्रिय स्टार ने कथित सुसाइड कर लिया है। साउथ सिनेमा स्टार संपत जे. राम का 35 साल की उम्र में निधन हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, 22 अप्रैल को एक्टर ने नेलमंगला स्थित अपने निवास पर आत्महत्या की। संपत की मौत की खबरों से पूरी कन्नड़ इंडस्ट्री में शोक की लहर है।
मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि संपत जे. राम पिछले कुछ समय से काम न मिलने की वजह से परेशान चल रहे थे। इस वजह से तनाव में आकर उन्होंने खुदकुशी जैसा कदम उठाया। हालांकि, एक्टर के परिवार व दोस्तों की ओर से अभी तक इस मामले पर कोई ऐसा रिएक्शन सामने नहीं आया है।

एक्टर का कब होगा अंतिम संस्कार?
फिलहाल, एक्टर का शव कर्नाटक के नेलमंगला में एक प्राइवेट अस्पताल में रखा गया है। यही डॉक्टरों ने जांच पड़ताल की। संपत जे. राम का अंतिम संस्कार उनके घर एनआर पुरा में होगा। बताया जा रहा है कि अंतिम यात्रा आज 23 अप्रैल को ही होगी। एक्टर के निधन पर कई स्टार्स ने सोशल मीडिया पर गहरा शोक जताया।

सालभर पहले ही हुई थी शादी!
श्री बालाजी फोटो स्टूडियो जैसी फिल्म में काम कर चुके संपत ने करीब सालभर पहले ही शादी की थी। बता दें पिछले साल सितंबर में कन्नड़ टीवी एक्टर रवि का भी 54 साल की उम्र में निधन हो गया था।

काम की तलाश में थे अभिनेता
‘अग्निसाक्षी’ में संपत के सह-कलाकार रहे विजय सूर्या ने बताया कि अभिनेता काफी समय से अच्छे प्रोजेक्ट की तलाश कर रहे थे। वहीं, अभिनेता के को-स्टार रहे राजेंद्र ध्रुव ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर संपत की मौत पर दु:ख व्यक्त किया। उन्होंने लिखा- ‘इतनी सारी फिल्में हैं। इतना संघर्ष बाकी है और इस मंच पर देखने के लिए बहुत कुछ है। कृपया वापस आए और अपने सपनों को साकार करें’।