ब्रेकिंग न्यूज़मुंबई शहरसामाजिक खबरें

सायन-कोलीवाड़ा में गुरु पूर्णिमा महोत्सव की धूम, भजनों की सरिता में जमकर थिरकीं महिलाएं!

मुंबई: सायन-कोलीवाड़ा के अम्बेडकर नगर स्थित भद्र काली माता मंदिर में सोमवार को गुरु पूर्णिमा महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया। विश्व शांति सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट एवं विश्व शांति सेवा समिति मुंबई के तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव में बड़ी संख्या में मौजूद महिला श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिया।

इस मौके पर विविध धार्मिक अनुष्ठान के साथ महाआरती की गई। श्रद्धालुओं ने गुरु चरणों में माथा टेका और सुख शांति की मंगल कामना के साथ चरण पादुका का पूजन कर आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर में राधे-राधे, जय श्री राम के नारों की ध्वनियां गूंज रही थी।

कार्यक्रम को सफल बनाने में गुरुजी देवकीनंदन ठाकुर महाराज के शिष्य’ व विश्व शांति सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट’ के सदस्य बनवारी लाल शर्मा, अजय शरण समोता, मायादेवी सक्सेना एवं रमेश विश्वकर्मा, श्री कृष्ण देव विश्वकर्मा, अमरजीत, दिलीप, हरिनारायण विश्वकर्मा, अमित और अनवेश समेत सभी साथियों ने जी जान से मेहनत की।

भजनों की सरिता में जमकर थिरकीं महिलाएं
वहीं, भजन गायक श्री मायादेवी सक्सेना, सरोज कुमार,शरीफ लाल साहू, राजीव दुबे, सागर कुमार, हेमंत सिगवान एवं प्रियांशु दुबे ने गुरु महिमा से सराबोर सत्संग, प्रवचन, भजन संध्या एवं देवी गीत गाकर श्रद्धालुओं को मन्त्र मुग्ध कर दिया। जिसमें महिलाएं जमकर धूम मचाई।

मंदिर के ट्रस्टी मुरगन भाई ने कार्यक्रम के आयोजिका को शॉल भेंटकर उनका स्वागत किया। साथ ही उन्होंने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि आप लोग इस मंदिर पर इस तरह के धार्मिक आयोजन के लिए बढ़-चढ़कर हिस्सा लीजिये, हम हर संभव मदद करने के लिए तैयार हैं।