ब्रेकिंग न्यूज़मुंबई शहर

मुंबई के चेंबूर में भूस्खलन, 10 दो पहिया तथा 5 चार पहिया वाहन मलबे के अंदर धंसे, अफरातफरी का माहौल

मुंबई: मुंबई के चेंबूर इलाके में राहुल नगर स्थित वसंतदादा पाटिल इंजीनियरिंग कॉलेज के सामने रौनक ग्रुप‌ द्वारा SRA प्रोजेक्ट के लिए यहां की जा रही पाइलिंग के दौरान जमीन के अचानक धंसने से 25 फीट भूस्खलन हुआ, जिसमें लगभग 10 दो पहिया तथा 5 चार पहिया वाहन मलबे के अंदर चले गए।


बीएमसी और एमएफबी की ओर से बताया गया है कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। पूरा इलाका खाली करा लिया गया है। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।