दिल्लीब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरराजनीतिशहर और राज्य

सुशांत केस: ड्रग्स कनेक्शन में NCB ने रिया चक्रवर्ती को हिरासत में लिया, थोड़ी देर में होगा मेडिकल और कोरोना टेस्ट

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स कनेक्शन को लेकर नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) तेजी से जांच में जुटी हुई है। तीन दिन की पूछताछ के बाद आज मंगलवार को एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती को हिरासत में ले लिया है। अब रिया का मेडिकल और कोरोना टेस्ट कराया जाएगा।

आज मंगलवार को लगातार तीसरे दिन एनसीबी की टीम ने रिया चक्रवर्ती से पूछताछ की। सूत्रों के मुताबिक, NCB पूछताछ में रिया ने यह माना है कि, उन्होंने भी ड्रग्स लिया था। बता दें कि, इससे पहले तक रिया ये कहती आई हैं कि, उन्होंने सिर्फ सुशांत के लिए ड्रग्स खरीदा था लेकिन कभी इस्तेमाल नहीं किया। अब खबर है कि, रिया ने मान लिया है उन्होंने भी ड्रग्स लिया था और इसके लिए सुशांत ने मजबूर किया था।
कल यानी सोमवार को रिया से करीब 8 घंटे और रविवार को 6 घंटे पूछताछ की गई थी। NCB की पूछताछ में रिया ने कई नए राजों से पर्दाफाश किया। इसके अलावा ड्रग्स केस में एनसीबी 25 बॉलीवुड सेलेब्स को समन भेजने की भी तैयारी में है। शुक्रवार को एनसीबी ने रिया के भाई शोविक चक्रवर्ती और सुशांत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा को गिरफ्तार किया था। शनिवार को एनसीबी ने सुशांत के स्टाफ दीपेश सावंत को भी गिरफ्तार किया।

डॉक्टर सुजैन वॉकर के खिलाफ शिकायत
सुशांत के पिता केके सिंह ने डॉक्टर सुजैन वॉकर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। डॉक्टर के खिलाफ मेडिकल काउंसिल में शिकायत की गई है। बता दें कि, सुैजन वॉकर सुशांत की थेरेपिस्ट रह चुकी हैं। उन्होंने सुशांत की दिमागी बीमारी पर बयान दिया था। एक्टर को बाइपोलर डिसऑर्डर होने की भी बात कही थी।

रिया की ओर से दर्ज कराई गई FIR गैरकानूनी
सुशांत के पिता के वकील विकास सिंह ने कहा, ऐसा लग रहा है जैसे मुंबई पुलिस का बांद्रा पुलिस स्टेशन रिया का दूसरा घर है। हर छोटी-छोटी समस्या को लेकर वह पुलिस स्टेशन चली जाती हैं, जैसे कोई अपने घर में शरण लेता है। बांद्रा पुलिस ने जो FIR दर्ज की है वो बिल्कुल बेबुनियादी और गैरकानूनी है। ये एफआईआर सुप्रीम कोर्ट की अवमानना और कोर्ट के आदेश की अवहेलना है। डॉक्टर के खिलाफ FIR भी गलत है। लगता है रिया को खुश करने की कोशिश की गई है।

सुशांत की बहनों के खिलाफ कल रिया ने दर्ज कराया था FIR
रिया चक्रवर्ती ने सोमवार को सुशांत की बहन प्रियंका, मीतू सिंह और दिल्ली स्थित राम मनोहर लोहिया (RML) अस्पताल के डॉक्टर तरुण कुमार और अन्य के खिलाफ केस दर्ज कराया है। रिया का आरोप है, प्रियंका सिंह ने सुशांत के लिए फर्जी मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन बनवाया। सुशांत को उनकी बहन गैरकानूनी ढंग से दवाईयां दे रही थी। जालसाजी, एनडीपीएस एक्ट और टेली मेडिसिन प्रैक्टिस गाइडलाइंस 2020 के तहत केस दर्ज कराया है।