दिल्लीब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरराजनीतिशहर और राज्य

सुशांत के पिता से मिले केंद्रीय मंत्री आठवले, बोले- सुशांत की ‘हत्या’ में हो सकता है रिया का हाथ?

फरीदाबाद/मुंबई: केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने शुक्रवार को सुशांत सिंह राजपूत के परिवार से मुलाकात की। वह उनके परिवार से मिलने हरियाणा के फरीदाबाद पहुंचे थे जहां उनके पिता इन दिनों रह रहे हैं। रामदास आठवले ने उनसे मुलाकात करके उन्हें भरोसा दिलाया और कहा कि उनके साथ न्याय होगा। वह लगभग आधे घंटे तक सुशांत के परिवार के साथ रहे। मुलाकात के बाद आठवले बोले कि सुशांत की हत्या का शक है। इतना ही नहीं उन्होंने रिया चक्रवर्ती के सवाल पर कहा कि सुशांत की हत्या के पीछे उनका हाथ हो सकता है?
सुशांत की फैमिली से मुलाकात के बाद आठवले ने मीडिया से कहा, मैंने पहले ही आशंका जताई थी सुशांत सिंह की हत्या हो सकती है। ऐसे में अब इस मामले की सीबीआई जांच भी हो रही है। मैंने सुशांत के परिवार से कहा कि हम आपके साथ हैं। हम आपके दुख में शामिल हैं। पूरा देश आपके साथ है…! जिन लोगों ने सुशांत को खुदकुशी के लिए मजबूर किया या किसी ने हत्या की, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

सुशांत केस में रिया चक्रवर्ती की मिलीभगत को लेकर उन्होंने कहा कि हो सकता है सुशांत की हत्या में उनका हाथ हो। हत्या हो या आत्महत्या हो न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि हत्या हुई या किसी ने आत्महत्या के लिए सुशांत को उकसाया, जांच के बाद सब सामने आएगा।

केंद्रीय मंत्री आठवले ने कहा कि मुंबई में आकर सुशांत ने अपनी ऐक्टिंग का लोहा मनवाया था।उन्होंने सुशांत की आत्महत्या किए जाने की खबरों पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा था कि इस तरह का कोई ऐक्टर अचानक ऐसे आत्महत्या कर सकता है ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा था कि सुशांत का भविष्य उज्जवल था।