Sonbhadra news
सोनभद्र: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में सवारियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 15 लोगों के घायल होने की बात सामने आ रही है। सोनभद्र के पिपरी थाना क्षेत्र में मूर्धवा-हाथीनाला मार्ग के बीच सवारियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें 15 यात्री घायल हो गए। बस में कुल 90 यात्री सवार थे। बस शक्तिनगर से बलिया जा रही थी। इस घटना के बारे में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
