ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहर

सोशल मीडिया तस्वीरों से अश्लील वीडियो बनाकर 22 महिलाओं को ब्लैकमेल करने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंबई: मुंबई में 22 से अधिक महिलाओं के अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करने के आरोप में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुजरात से गिरफ्तार किया गया 19 वर्षीय युवक महिलाओं के अश्लील वीडियो बनाता था और उन्हें सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देता था। वह महिलाओं से उन वीडियो को हटाने के लिए जबरन वसूली करता था।
पुलिस के अनुसार, आरोपी व्यक्ति ने महिलाओं के सोशल मीडिया अकाउंट से उनकी तस्वीरें ली थीं और फिर उन तस्वीरों का इस्तेमाल कर उनसे अश्लील क्लिप बनाई। मुंबई के पुलिस उपायुक्त संजय पाटिल ने बताया कि आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। उन्होंने कहा, वह पीड़ित की सोशल मीडिया से तस्वीरें लेता था और उसमें कुछ अश्लील क्लिप जोड़ता था। अश्लील क्लिप बनाने के बाद वह उन महिलाओं तक पहुंचता और उनसे कंटेंट को हटाने के लिए पैसे मांगता था। उसने अपना अपराध कबूल कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने मुंबई में 22 से अधिक महिलाओं के ‘अश्लील वीडियो’ बनाए थे। वह सोशल मीडिया से कंटेंट हटाने के बदले उनसे पैसे वसूल करता था। खबर लिखे जाने तक आरोपी को शुक्रवार 29 जुलाई तक पुलिस हिरासत में रखा गया था।