ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहर

Gangster Prasad Pujari arrested: 20 साल से फरार कुख्यात गैंगस्टर प्रसाद पुजारी को मुंबई क्राइम ब्रांच ने चीन से किया गिरफ्तार!

मुंबई: अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन गैंग के कुख्यात गैंगस्टर प्रसाद विठ्ठल पुजारी उर्फ़ जॉनी को मुंबई क्राइम ब्रांच ने चीन से गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को उसे भारतीय प्रत्यर्पण अधिनियम के तहत बीर्जिंग से मुंबई लाया गया, हाल ही में उसने मुंबई के एक प्रतिष्ठित बिजनेसमैन को हफ्ता वसूली के लिए खौफ़नाकी धमकी दी थी। प्रसाद पुजारी मुंबई, नवी मुंबई एवं ठाणे जिले में दहशत का पर्याय बना हुआ था, इसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, हफ्ता वसूली, धमकी के कई मामले दर्ज हैं। साल 2004 में इसे गिरफ्तार किया गया था, लेकिन कोर्ट से जमानत मिलने के बाद यह फरार हो गया था।

मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम जब इसकी तलाश में जुटी तो यह नेपाल के रास्ते देश से बाहर भागने में कामयाब हो गया। चाइना के हांगकांग और बीजिंग में रहकर यह मुंबई के बिजनेसमैन और राजनेताओं को हफ्ता वसूली के लिए धमकी देता था, इसके खिलाफ इंटरपोल ने 2012 में रेड कार्नर नोटिस तक जारी किया हुआ था। मुंबई क्राइम को जब बीर्जिंग में इसके छुपे होने की खबर मिली तो इंटरपोल की मदद से भारतीय प्रत्यर्पण अधिनियम के तहत प्रसाद पुजारी को शनिवार को मुंबई लाया गया।

मुंबई पुलिस आयुक्त विवेक फणसलकर, विशेष पुलिस कमिश्नर देवेन भारती, क्राइम ब्रांच के ज्वाइंट सीपी लखमी गौतम, एडिशन सीपी शशि कुमार मीणा के निर्देश पर डीसीपी दत्ता नलावणे, एसीपी नाले, पीआई सुधीर जाधव, पीआई पवार की टीम प्रसाद पुजारी को मुंबई लेकर आई।

क्राइम ब्रांच के मुताबिक, पहले यह कुख्यात गैंगस्टर कुमार पिल्लई के साथ था, आतंक के चलते बाद में यह छोटा राजन गैंग में शामिल हो गया था। पुलिस सूत्रों की मानें तो उसकी गिरफ्तारी से कई बड़े राज खुलने की संभावना जताई जा रही है।

मां पर भी लगे थे फिरौती मांगने के आरोप!
पुलिस के मुताबिक, 2020 में मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने गैंगस्टर प्रसाद पुजारी की 62 वर्षीय मां इंदिरा विट्ठल पुजारी और दो अन्य पर मुंबई के एक बिल्डर से 10 लाख रुपये की फिरौती मांगने का आरोप लगा था। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों की पहचान सुनील अंगने (56) और सुकेश कुमार (28) के रूप में हुई थी।