ठाणेब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

ठाणे में 6 मंजिला इमारत का स्लैब गिरने से सात की मौत! कई के फंसे होने की आशंका, राहत और बचाव कार्य जारी

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक बड़ा हादसा हो गया है। ठाणे के उल्हासनगर में एक आवासीय बिल्डिंग के स्लैब गिरने से सात लोगों की मौत हो गई। मलबे में चार से पांच लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, 6 मंजिला इमारत की एक बड़ा स्लैब पांचवे फ्लोर से ग्राउंड फ्लोर पर गिर गया। इस इमारत का नाम ‘साईं सिद्धी’ है जो उल्हासनगर के नेहरू चौक पर स्थित है। यह घटना शुक्रवार रात साढ़े नौ बजे के करीब की बताई जा रही है। यह बिल्डिंग पांच फ्लोर की थी। ठाणे म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने बयान जारी कर कहा है कि फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है। इसकी जानकारी अधिकारियों ने शनिवार को दी।
शहर के नेहरू चौक इलाके में 29 फ्लैटों वाली 26 साल पुरानी ‘साईं सिद्धी’ बिल्डिंग में यह हादसा हुआ। रात करीब 9 बजे, स्थानीय लोगों ने कहा कि इमारत के लिविंग रूम क्षेत्रों से अचानक कुछ गड़गड़ाहट की आवाजें, कंपन और फिर स्लैब के बड़े पैमाने पर दुर्घटनाग्रस्त होने की आवाज आई।
उल्हासनगर फायर ब्रिगेड, ठाणे फायर ब्रिगेड और ठाणे आपदा बचाव बल, पुलिस और अन्य एजेंसियों के साथ मौके पर पहुंचे और पीड़ितों के शवों को आज सुबह मलबे से बरामद किया। मलबे के नीचे दबे संदिग्ध लोगों का पता लगाने और उन्हें बचाने के लिए कोशिशें जारी हैं।
घटना स्थल पर जगह कम होने की वजह से रेस्क्यू करने में काफी मुश्किलें आ रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि मलबे में फंसे लोगों को बचाने का काम लगातार जारी है। बताया जा रहा है कि 5वीं मंजिल का स्लैब नीचे गिरा और चौथी, तीसरी, दूसरी और पहली मंजिल की छत को तोड़ते हुए नीचे आ गया। हादसे के वक्त 5वीं और पहली मंजिल में लोग मौजूद थे। यह इमारत 26 साल पुरानी बताई जा रही है। यहां पर 29 परिवार रहते थे।

मृतकों के नाम...
1. कृष्णा बजाज
2. दिनेश चंदवानी
3. मोहिनी चंदवानी
4. दीपक चंदवानी
5. पुनीत चंदवानी
6. नम्रता बजाज
7. लवली बजाज है।