ठाणेदिल्लीब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का नकली भाई कर्नाटक से गिरफ्तार, लाखों की ठगी का आरोप!

मुंबई: डोंबिवली इलाके की पुलिस ने एक ऐसे पिता पुत्र को गिरफ्तार किया है। जो खुद को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का रिश्तेदार बताते थे और इसी बहाने इन दोनों ने कई लोगों को लाखों रुपए का चूना लगाया। डोंबिवली की विष्णुनगर पुलिस ने इन दोनों को कर्नाटक से गिरफ्तार किया है।
यह दोनों आरोपी लोगों को सरकारी नौकरी और सस्ते दाम पर गोल्ड दिलवाने के बात कह कर लोगों को फंसाते थे। इसके बाद पैसा नहीं लौटाते थे। गिरफ्तार आरोपी के पिता का नाम राजन गडकरी है। जबकि बेटे का नाम आनंद गडकरी है। आरोपियों ने अपनी बहू को भी नहीं छोड़ा और उसके खिलाफ भी साजिश रची ताकि उसे फंसाया जा सके। आरोपी पिता-पुत्र बहु के चार साल के बेटे और अपने नाती को लेकर फरार हो गए। जिसके बाद बहू ने पुलिस स्टेशन में पूरा मामला बताया।

बहु को छोड़ परिवार हुआ फरार!
जब लोगों को पता चला कि गडकरी परिवार ने उनके साथ ठगी की है तो लोगों ने अपने पैसे वापस मांगने शुरू किया जिसके बाद गडकरी परिवार डोंबिवली से फरार हो गया लेकिन वह अपनी बहू को यही छोड़ कर चले गए। बहु गीतांजली ने अपने 4 साल के बेटे को वापस हासिल करने के लिए पुलिस से गुहार लगाई। गीतांजली ने पुलिस को बताया कि उसके ही बैंक अकाउंट से उसके पति और ससुर ने सारी ट्रांजैक्शन किये हैं।