मुंबई , रविवार को गणपति विसर्जन के मौके पर चौपाटी पर आप बप्पा के साथ सेल्फी नहीं ले पाएंगे। बृहन्मुम्बई महानगरपालिका ने सुरक्षा व्यवस्था और फोटो लेने के चक्कर में लगने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है। इस संदर्भ में हर चौपाटी पर बोर्ड लगा दिए गए हैं।
गौरतलब है कि बप्पा की फोटो लेने के चक्कर में लोग काफी समय लगा देते हैं, जिससे भीड़ काफी बढ़ जाती है और परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
बता दें कि गिरगांव चौपाटी यह मुंबई के सबसे फेमस गणेश विसर्जन स्थानों में से एक है। गणेश विसर्जन के समय यहां काफी भीड़ होती है। इसलिए आसपास की सड़कों को पूरी तरह बंद कर दिया जाता है। मुंबई के अलग-अलग हिस्सों से यहां लोग गणेश विसर्जन करने और देखने के लिए आते हैं। गणेश विसर्जन के दौरान आप यहां ट्रेन से आएं सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन चरनी रोड है।
