सकल ओबीसी समाज संस्था का प्रथम वार्षिक समारोह १५ नवम्बर को
मुंबई: ‘सकल ओबीसी समाज संस्था’ का प्रथम स्थापना दिवस समारोह १५ नवम्बर को शाम ६ बजे गावस्कर हॉल, दूसरा महला, मुंबई मराठी ग्रन्थ संग्रहालय मार्ग, दादर पूर्व, मुंबई-१४ में आयोजित किया गया है।
संस्था की अध्यक्षा कंचन नाईक के मुताबिक, इस प्रमुख अवसर पर समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जायेगा। इस अवसर पर ओबीसी नेता और वंचित बहुजन आघाड़ी के प्रदेश महासचिव राजाराम पाटिल को ओबीसी समाज भूषण पुरस्कार देकर सम्मानित किया जायेगा।
इस वार्षिक समारोह में अशोक गीते, ज्येष्ठ विचारक श्रवण देवरे, डॉ. अजिंक्य आचरेकर सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे। संस्था ने अपील की है समाज की तरक्की और उत्थान के लिए अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर उपरोक्त कार्यक्रम को सफल बनायें।
