मुंबई: डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर की अभिवादन सभा ४ को

मुंबई: डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर निवासी स्थल प्रचार प्रसार समिति तथा अन्य बहुजन संस्थाओं द्वारा भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार ४ दिसंबर को शाम ६ बजे परेल बीआयटी चाल में अभिवादन सभा का भव्य आयोजन किया गया है।
गौरतलब है कि मुंबई का परेल और दादर एरिया डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के जीवन से काफी करीब से जुड़े हुए थे। यहीं उन्होंने अपनी जिंदगी का बड़ा समय गुजारा था। इसलिए यह कार्यक्रम बीआयटी चाल में रखा गया है। उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में सत्य शोधक ओबीसी परिषद्, सकल ओबीसी समाज, भारतीय नागरिक संघ, वी द पीपल, छत्रपती शिवाजी मुस्लिम ब्रिगेड आदि सस्थाएं जी जान से मेहनत कर रही हैं।
