ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रशहर और राज्यसोलापुर महाराष्ट्र: सोलापुर में 6 माह तक दुष्कर्म का शिकार बनती रही 16 वर्षीय दलित लड़की 12th February 202012th February 2020 networkmahanagar 🔊 Listen to this सांकेतिक तस्वीर सोलापुर: महाराष्ट्र के सोलापुर से एक दर्दनाक घटना सामने आयी है। यहां एक 16 वर्षीय दलित लड़की के साथ 10 लोग पिछले छह माह से दुष्कर्म कर रहे थे। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है, भारतीय दंड संहिता की धारा 376-डी, पोक्सो अधिनियम और अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत इनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।मिली जानकारी के अनुसार पीडि़ता दलित समुदाय की है। ये मामला तब सामने आया जब मंगलवार को लोगों ने लड़की को मंदिर के बाहर रोता हुआ देखा। सोलापुर के पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़की अत्याधिक डरी, सहमी और काफी तनाव में थी। पुलिस ने काफी देर तक उससे बात कर समझा-बुझाकर उसे विश्वास में लिया। जिसके बाद पीडि़ता ने सारी बात बता दी। पीडि़ता के बयान के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है, पुलिस ने 10 में से पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच से पता चला है कि लड़की और कुछ आरोपित आपस में दोस्त थे लेकिन कुछ और लोग भी इस अपराध में शामिल हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि आरोपितों में से कुछ ऑटो-रिक्शा चालक हैं, जो छह माह से इस लड़की को अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म कर रहे थे पुलिस ने विजापुर नाका पुलिस थाने में केस दर्ज कर लिया है और अन्य आरोपियों की तलाश अभी जारी है। लड़की के पिता की कुछ समय पहले मौत हो गई थी और वह अपनी मां के साथ रहती थी जो छोटा-मोटा काम कर अपना घर चलाती थी। Post Views: 149