
प्रतापगढ़: कांग्रेस के कद्दावर नेता व पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी ने होली के पवित्र त्यौहार पर सभी रामपुरखास के क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की मंगलकामना करते हुए कहा कि सभी लोगों के जीवन में सिर्फ खुशियों का रंग हो। इसके आलावा कुछ न हो। कभी किसी को दुःख तकलीफ का सामना न करना पड़े।
श्री तिवारी ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए सभी को स्वस्थ्य रहने की जहाँ मामिँक अपील की वहीं उन्होंने कहा कि होली के रंगों की तरह सब कुछ वैरभाव भूलकर आपसी सौहार्द भाईचारे की जीवंत मिशाल पेश करें, इसी पारस्परिक प्रेम का मूलरुप होली है। यह होली का त्यौहार हमें यही सीख देता है। जिस तरह से सभी रंग आपस में घुल-मिलकर प्रेम व सुन्दरता का प्रतीक बन जाते हैं वैसे ही हमें अपने जीवनकाल में रहना चाहिए। जहाँ नफरत व घृणा का कोई स्थान ही न हो सच्चे मायने में तभी होली मनाने का मतलब होगा। रिपोर्ट- डा. आर. आर पाण्डेय
