मणिपुर के इंफाल में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों ने ही पूर्वोत्तर को दिल्ली से दूर किया था। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों के अटके, लटके और भटके प्रॉजेक्ट्स को हम पूरा कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री ने मणिपुर के हप्ता कांगजीबंग में 8 परियोजनाओं का उद्घाटन किया और चार अन्य योजनाओं का शिलान्यास किया। पीएम मोदी ने कहा कि जिस मणिपुर को, जिस नॉर्थ ईस्ट को नेताजी ने भारत की आजादी का गेटवे बताया था, उसको अब न्यू इंडिया की विकास गाथा का द्वार बनाने में हम जुटे हुए हैं।

इम्फाल में जनसभा संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
