Uncategorisedब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रशहर और राज्य चंद्रपुर: सड़क दुर्घटना में दो चचेरे भाइयों की मौत! 27th January 2022 networkmahanagar 🔊 Listen to this राजुरा (चंद्रपुर): राजुरा-गडचांदुर मार्ग के राजुरा के पास अज्ञात ट्रक ने दोपहिया को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। मृतकों में आर्वी निवासी राकेश ताेडासे व हनुमंत ताेडासे का समावेश है। दोनों की उम्र 22 से 25 वर्ष के बीच है। दुर्घटना के बाद ट्रैफिक जाम हो गया। करीब डेढ़ किमी तक वाहनों की लम्बी कतारें लग गईं। मिली जानकारी के मुताबिक, राजुरा मुख्यालय से करीब 3 किमी दूरी पर स्थित आर्वी निवासी दोनों युवक अपनी दोपहिया से राजुरा में कुछ काम के सिलसिले में आए थे। अपना काम निपटाकर दोनों दोपहिया से आर्वी जाने निकले। जहां सामने से आ रहे अज्ञात ट्रक ने उन्हें रौंद दिया, जिसमें उनकी मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। इसकी जानकारी राजुरा पुलिस को मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर मौका पंचनामा किया। खबर लिखे जाने तक पुलिस की कार्रवाई चल रही थी। Post Views: 221