महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लगाई श्री सिद्धिविनायक के दरबार में हाजिरी...
मुंबई: शुक्रवार को महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस मुंबई के प्रभादेवी स्थित श्री सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे थे। जहां पर उन्होंने राज्य की जनता की खुशहाली की कामना और पूजा-अर्चना की है। दर्शन के बाद सीएम एकनाथ शिंदे अपने काफिले के साथ आगे के लिए रवाना हो गए।
वहीँ डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि विध्नहर्ता श्री गणेश के चरणों में नमन किया और राज्य के किसानों, मजदूरों और लोगों के कल्याण के लिए प्रार्थना की।


मंदिर के ट्रस्टी भास्कर शेट्टी ने देवेंद्र फडणवीस को श्री सिद्धिविनायक की प्रतिमा और अंगवस्त्र देकर उनका सत्कार किया। इस दौरान भाजपा विधायक कालिदास कोलंबकर, प्रसाद लाड सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।
