CBSE 12th Result 2022: यूूपी की दो बेटियों का कमाल; हासिल किए 500 में 500 अंक, सीएम योगी ने दी बधाई!
लखनऊ: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज 12वीं बोर्ड के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इनमें से उत्तर प्रदेश की दो लड़कियों ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए 500 में 500 अंक प्राप्त किये हैं। टॉप पोजिशन हासिल करने वाली इन दो लड़कियों में से एक बुलंदशहर के डीपीएस स्कूल की छात्रा तान्या सिंह है, तो दूसरी नोएडा की एमिटी इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा युवाक्षी विज है।

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने तान्या सिंह के 100 फीसदी अंक हासिल करने और टॉप करने की बधाई दी है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट लिखकर कहा- ‘सीएम योगी ने सीबीएसई की 12वीं कक्षा के परिणाम में देश में टॉप कर प्रदेश का नाम रोशन करने वाली बुलंदशहर निवासी तान्या सिंह को बधाई दी है’।
CBSE की 12वीं की परीक्षा में टॉप करने वाली तान्या बुलंदशहर के डीपीएस में पढ़ती हैं। मीडिया से बातचीत में तान्या ने बताया कि मैं बहुत खुश हूं और इसमें स्कूल के सभी शिक्षकों का योगदान है। उन्होंने हमें बहुत सपोर्ट किया। भविष्य को लेकर तान्या का कहना है कि वह हिस्ट्री में ग्रेजुएशन करना चाहेंगी और उसके बाद सिविल सर्विसेज की तैयारी करेंगी।
CBSE Board Result 2022: रिजल्ट कैसे चेक करें?
1.सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं।
2.फिर कक्षा 10वीं या 12वीं कक्षा परिणाम 2022 लिंक पर क्लिक करें।
3. इसके बाद बोर्ड रोल नंबर, जन्म तिथि और स्कूल नंबर दर्ज करें।
4. अब सबमिट बटन पर क्लिक करें।
5. सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं, 12 वीं परिणाम 2022 स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा।
6. इसे चेक करें और प्रिंट निकाल लें।
