हर्षोल्लास से मनाया गया तीज महोत्सव

मुंबई: भारतीय संस्कृति के संवर्धन और मजबूतीकरण के उद्देश्य से ‘अखिल महिला सशक्तिकरण ट्रस्ट’ द्वारा होटेल मिनी पंजाब लेक साइड पवई में गत शनिवार को पूरे रीति-रिवाज के साथ भव्य तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें परंपरागत वेशभूषा में मुंबई और आस-पास के क्षेत्रों की महिलाओं ने सामूहिक रूप से तीज का त्यौहार मनाया। इसके अलावा आज़ादी के अमृत महोत्सव वर्ष के मद्देनजर तिरंगा भी फहराया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने परंपरागत गीत और नृत्य प्रस्तुत किए।
ट्रस्ट की मुख्य सलाहकार श्रीमती गीता सिंह ने बताया कि आमंत्रित महिलाओं का ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिभा ठाकुर एवं मुंबई अध्यक्ष नीलम ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारियों डॉ. नीलम सिंह, संगीता चौहान, किरण सिंह, दीप्ति सिंह, विनीता सिंह, निम्मी शर्मा, सुनीता सिंह, सपना सिंह, अपर्णा सिंह, पूजा सिंह, पारूल सिंह, शीला दुबे, श्रद्धा सिंह, मालती सिंह, संपदा भटकल, कविता सिंह कदम, अलका शर्मा, अमिता शर्मा, स्मिता मोराजकर, नीलाक्षी पाटिल, नीतू सिंह, प्रिया सिंह, रीता सिंह, गीता छाबरिया, अंकिता खरे, सपना सिंह, ज्योति सिंह, स्नेह सिंह, नताशा सिंह, रीता ठाकुर, चंदा सिंह ने स्वागत किया। पूरा कार्यक्रम हरियाली तीज के अवसर पर गाये जाने वाले गीत-संगीत और नृत्य से सराबोर रहा। उक्त कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।
