बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीति कल सीएम नीतीश के साथ सोनिया गांधी से मिलेंगे लालू यादव, बोले- सरकार जाने से शाह बौखलाए हुए हैं… 24th September 202224th September 2022 Network Mahanagar 🔊 Listen to this पटना: राष्ट्रीय जनता दल के मुखिया लालू प्रसाद यादव ने शनिवार को कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में बिहार से भाजपा का सफाया हो जाएगा। हम पीएम मोदी की सत्ता को उखाड़ फेकेंगे। पटना हवाई अड्डे पर मीडिया से बात करते हुए, लालू प्रसाद यादव ने कहा, हम 2024 में भाजपा का सफाया कर देंगे। इलाज के बाद दिल्ली से लालू प्रसाद यादव पिछले महीने पटना लौटे थे। आज वो फिर पटना से दिल्ली के लिए रवाना हुए। लालू प्रसाद का सोमवार को किडनी ट्रांसप्लांट के लिए सिंगापुर जाने का कार्यक्रम है। दिल्ली में उनका रविवार शाम कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से उनके आवास पर मिलने का कार्यक्रम है। उनके साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी होंगे। दोनों नेता 2024 में भाजपा के खिलाफ विपक्षी दलों को एकजुट करने के लिए की जा रही पहलों के बारे में कांग्रेस प्रमुख को जानकारी देंगे। खराब स्वास्थ्य से जूझ रहे लालू प्रसाद यादव ने कहा कि हम विपक्षी एकता के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं, यह उनकी बैठक का एजेंडा होगा। राजद के अध्यक्ष व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद ने आरोप लगाया कि जब वह (अमित शाह) गुजरात में थे, तब वहां जंगल राज था. उन्होंने कहा कि अमित शाह बिल्कुल पगलाए हुए हैं। जब उनसे गृहमंत्री अमित शाह के इस दावे के बारे में पूछा गया कि भाजपा 2024 में केंद्र में फिर सरकार बनायेगी और अगले साल बिहार में भी सरकार बनायेगी तब, लालू ने कहा उसे हम देखेंगे। जब उनसे कहा गया कि भाजपा कह रही है कि नीतीश कुमार सत्ता की अपनी भूख में बाद में राजद को त्याग देंगे, तब यादव ने कहा कि अब वे दोनों साथ हैं। बता दें कि अमित शाह ने शुक्रवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भाजपा की पीठ में छुरा घोंपने तथा कांग्रेस एवं राजद की गोद में बैठकर प्रधानमंत्री बनने का सपना साकार करने की कोशिश करने का आरोप लगाया था। पूर्णिया में एक रैली में शाह ने कहा था कि 2024 के लोकसभा चुनाव में कुमार और यादव की जोड़ी का सूपड़ा साफ हो जाएगा और एक साल बाद भाजपा बिहार विधानसभा चुनाव में अपने बलबूते बहुमत जीत लेगी। Post Views: 147