dharavi fire ashok mill compound
मुंबई: बुधवार को धारावी स्थित अशोक मिल कंपाउंड में कपड़े की एक बड़ी दुकान में तक़रीबन १२ बजे भीषण आग लग जाने से अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, इस घटना में एक महिला के बुरी तरह झुलसने की खबर सामने आ रही है, मौके पर एम्बुलेंस मौजूद नहीं होने के कारण उसे टैक्सी में डालकर अस्पताल ले जाया गया है। घटनास्थल पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और पुलिस पहुंचीं है और धीरे-धीरे आग पर काबू पाया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी था। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

