Captain Tamil Selvan BJP MLA
मुंबई: सायन कोलीवाड़ा विधानसभा के भाजपा विधायक कैप्टन तमिल सेल्वन ने ‘सेवा सप्ताह’ के अवसर पर कोकरी आगर स्थित म्हाडा कॉलोनी में नागरिकों के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। जिसमें कैंसर, मधुमेह, बुखार, ब्लड प्रेशर (बीपी) की जांच की गई। शिविर में आंखों व मोतियाबिंद की जांचकर आवश्यकतानुसार मुफ्त चश्मा व दवा का वितरण किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में स्थानिक नागरिकों ने चिकित्सा सेवा का लाभ उठाया।
