Mumbai Gold Smuggling, Gold Seized DRI
मुंबई: मुंबई एयरपोर्ट पर राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने करोड़ों रुपये के सोने की तस्करी की कोशिश को नाकाम करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। डीआरआई ने मुंबई एयरपोर्ट पर तस्करी के दो अलग-अलग मामलों में चार यात्रियों को गिरफ्तार किया है। यूएई के शारजाह से मुंबई आ रही फ्लाइट के 2 पैसेंजर अपनी कमर में सोने के 8 बिस्किट तस्करी करके ला रहा थे। आरोपियों के पास से 10 किलो से अधिक सोना बरामद किया गया है।
डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटिलेजेंस (डीआरआई) अधिकारियों ने कहा कि 3 जून को दो अलग-अलग मामलों में जब्त किए गए 10 किलोग्राम सोने की कीमत करीब 6.2 करोड़ रुपये है। एक अधिकारी ने बताया कि पहले मामले में शारजाह से एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट से मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे दो यात्रियों की जांच के दौरान 24 कैरेट की 8 किलोग्राम वजन की 8 सोने की पट्टियां (Gold Bars) मिली। जिसकी कीमत 4.94 करोड़ रूपये है। आगे की खुफिया जानकारी पर तेजी से कार्रवाई करते हुए यात्रियों के एक और सहयोगी को पकड़ा गया। जांच के दौरान 8 किलोग्राम सोना बरामद किया गया, जिसकी कीमत 4.94 करोड़ रुपये है। पहले मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
जबकि, दूसरे मामले में बरामद सोने के तार का कुल वजन 2005 ग्राम और मूल्य 1 करोड़ 23 लाख 80 हजार रुपये है। यह सोने के तार महिलाओं के पर्स से मिले। अधिकारी ने कहा कि दूसरे मामले में दुबई से आ रहे एक भारतीय नागरिक को शनिवार को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रोका गया। जब उसके सामान की जांच की गई तो 56 पर्स मिले। पर्स में धातु की पट्टियों के नीचे चांदी के रंग के 24 कैरेट सोने के तारों को छुपाया गया था। आरोपी काफी पढ़ा-लिखा बताया जा रहा है। उसी ने सोने की तस्करी की सारी योजना बनाई थी। मामले में आगे की जांच चल रही है।
