जौनपुर: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां थाना मछलीशहर अंतर्गत ग्राम रसूलपुर में एक दलित नाबालिग लड़की को छह वहशी लड़कों ने हवस का शिकार बनाने की कोशिश की. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में कई युवक लड़की को प्रताड़ित करते हुए नजर आ रहे हैं.
वीडियो में दिख रहा है कि कई युवक नाबालिग लड़की के साथ जबरदस्ती कर रहे हैं. उसके शरीर को नोंच रहे हैं. उसके कपड़े फाड़ रहे हैं. लड़की खुद को बचाने के लिए छटपटा रही है. हाथ जोड़ रही है और ‘बचाओ-बचाओ’ चिल्ला रही है. वायरल हो रहे वीडियो को देखकर किसी भी इंसान का कलेजा कांप जाएगा.
यह घटना स्वतन्त्रता दिवस के एक दिन पूर्व यानी सोमवार 14 अगस्त के रात की बताई जा रही है. घटना का वीडियो बुधवार को सामने आया, जो फेसबुक, ट्विटर जैसी वेबसाइट्स पर वायरल हो गया. जानकारी के मुताबिक, यूपी पुलिस ने इस घटना के आरोपियों को दबोच लिया है.
कुल 6 आरोपी युवक यूपी पुलिस की कस्टडी में हैं. पता चला है कि जब पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए पहुंची तो वे बचकर भाग निकले थे. हालांकि, वे सफल नहीं हो पाए. 3 आरोपी छत से ही कूद गए थे, जिससे उनकी टांगें टूट गईं. पुलिस ने घेराबंदी करके इन तीनों को पकड़ लिया. इनके अलावा अन्य तीन को भी धर दबोचा गया.
रिपोर्ट के मुताबिक, पीडि़ता की मां ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि 14 अगस्त की रात मैं पति और बेटी के साथ घर के बरामदे में चारपाई पर सो रही थी. आधी रात गांव के ही 6 युवक, जिनसे हमारी पुरानी रंजिश भी है. उन्होंने मेरी बेटी को अगवा किया और गन्ने के खेत में ले गए.
इसके बाद जो हुआ, वो वीडियो में दिख रहा है. वीडियो में लड़की की चीख सुनाई दे रही है…और दरिंदे उसे बुरी तरह प्रताडि़त कर रहे हैं. घटना पर पुलिस अधीक्षक का बयान आया है, उन्होंने कहा है कि सभी आरोपियों को पकड़ा जा चुका है. मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई जारी है.
https://twitter.com/jaunpurpolice/status/1691749401751073199?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1691749401751073199%7Ctwgr%5E0d01fb6ff27c9506af0ad6ed88444238ef9152a0%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.bharatexpress.com%2Findia%2Fjaunpur-a-minor-girl-was-picked-up-from-her-home-at-night-and-was-molested-by-goons-in-rasulpur-jaunpur-up-125733
