उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Varanasi: घर में घुसकर जबरन महिला के साथ की थी छेड़खानी व दुष्कर्म का प्रयास, भेजा गया जेल

वाराणसी: चौबेपुर पुलिस ने एक वांछित को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। उसने अपने साथियों के साथ घर में घुसकर महिला के साथ छेड़खानी व दुष्कर्म की कोशिश की थी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश कर रही थी। पीड़िता का आरोप है कि उसके घर में घुसकर चौबेपुर के धौरहरा गांव निवासी अमन सिंह पुत्र सत्येंद्र सिंह, अभिषेक सिंह पुत्र शैलेंद्र सिंह और एक अज्ञात व्यक्ति ने उसके साथ अश्लील हरकत करने लगे और दुष्कर्म का प्रयास किया था। पीड़िता के चिल्लाने व शोर मचाने के बाद आरोपित गाली-गलौज करते हुए वहां से भाग गए थे।

चौबेपुर थाना के पुलिस उपनिरीक्षक संजय कुमार राय, कांस्टेबल विशाल प्रसाद व मिथिलेश यादव ने आरोपित अमन सिंह को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ के बाद उसका चालान करते हुए न्यायालय में हाजिर करने के बाद जेल भेज दिया।