उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल गोपीगंज
नेटवर्क महानगर/गोपीगंज
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा नगर इकाई की एक बैठक नगर अध्यक्ष श्रीकांत जायसवाल के आवास पर संपन्न हुई। इस बैठक में गोपीगंज सर्राफा व्यापारियों के ऊपर पुलिस द्वारा आये दिन किये जा रहे उत्पीड़न को लेकर गहरी नाराजगी जताई गई। नगर अध्यक्ष श्रीकांत जायसवाल ने कहा कि किसी चोर के कहने पर सर्राफा व्यापारियों को चोर ठहराया जा रहा है। जबकि चोर पुलिस की लाठी-डंडे के डर से किसी भी व्यापारी का नाम बताकर अपने आप को बचा लेते हैं। सर्राफा व्यापारी के पास अपनी जरूरत के तहत लोग अपना आभूषण बेचने आते हैं। सर्राफा व्यापारी उचित मूल्य देकर उनका आभूषण लेते हैं। लोगों को जब पैसे की सख्त जरुरत होती है तो वे मजबूरी में आभूषण बेचते हैं। जबकि चोर पुलिस के डर से किसी भी व्यापारी का नाम ले लेते हैं और पुलिस व्यापारी को परेशान करने लगती है। जबकि कोई सर्राफा व्यापारी मजबूरी समझकर किसी का सामान ले लिया है तो पुलिस सर्राफा व्यापारी से चोर के कहने पर आभूषण भी ले लेती है। जबकि सर्राफा व्यापारी उचित पैसा भी दिया होगा, वह पैसा चोर से वापस नहीं दिलाया जाता। यह बिल्कुल प्रताड़ित करने वाली बात है। चोर भी अब यह जानने लगे हैं कि मैं किसी भी व्यापारी को चोर ठहराकर वहां से माल बरामद करवा दूंगा। पुलिस सर्राफा व्यापारियों को प्रताड़ित करके FIR दर्ज करने की बात करती है। बैठक में जिला अध्यक्ष घनश्याम दास गुप्ता ने भी पुलिस-प्रशासन द्वारा सर्राफा व्यापारियों के ऊपर उत्पीड़न का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस इसी तरह सर्राफा व्यापारियों को प्रताड़ित करती रही तो उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करने को बाध्य होगा।
श्री जायसवाल ने आगे कहा कि पुलिस व्यापारियों को प्रताड़ित करना बंद करें। इस बारे में सोमवार को जिले के सभी सर्राफा व्यापारी अपनी-अपनी दुकानें बंद करके जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को मिलकर एक ज्ञापन सौंपेंगे। बैठक में प्रमुख रूप से रमाकांत गुप्ता, त्रिलोकीनाथ उमर, कृष्ण कुमार, मंगू राम, रक्षा सेठ, कृष्ण कुमार खटाई, दिनेश कुमार उमर, रतनलाल अग्रहरि, दामोदर अग्रहरि, बबलू मोदनवाल, गोपाल अग्रवाल, अभिषेक जायसवाल समेत काफी बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित थे।
