Two people arrested in connection with double murder thane
नेटवर्क महानगर/ठाणे
भिवंडी तालुका पुलिस ने 5 दिनों की जांच के बाद, भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (भिवंडी ग्रामीण) के उपाध्यक्ष प्रफुल तनदगी (42) और उनके चचेरे भाई तेजस तनदगी (22) की नृशंस दोहरे हत्याकांड के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विक्की म्हात्रे और कल्पेश वैती के रूप में हुई है, दोनों भिवंडी तालुका के ही निवासी हैं।
पुलिस के मुताबिक, दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से आगे की जांच के लिए दोनों आरोपियों को 22 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। हत्याकांड में शामिल बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।
