wtt police news
नेटवर्क महानगर/मुंबई
वडाला ट्रक टर्मिनल (WTT) पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में 51 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। वडाला टीटी पुलिस ने यह छापा मारा और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, 22 अगस्त की रात करीब 11:40 बजे पुलिस टीम वडाला हाईवे पर पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान एक वाहन (MH 01 EE 3013) पर शक होने पर उसे रोका गया। वाहन की तलाशी में 51 किलो 500 ग्राम वजन का गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 30 लाख 30 हज़ार रुपये बताई जा रही है।
गांजा तस्करी मामले में आरोपियों की पहचान अबुबकर मेहंदीहसन शेख और शहनवाज शमीम शेख के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने मौके पर गिरफ्तार किया। एनडीपीएस एक्ट, 1985 की धारा 8(क), 20(ब)(2)(क) के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को शनिवार (23 अगस्त) को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई को अंजाम देने में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का मार्गदर्शन महत्वपूर्ण रहा। इसमें पुलिस आयुक्त देवन भारती, पुलिस सह आयुक्त कायदा व सुव्यवस्था सत्यनारायण चौधरी, अपर पुलिस आयुक्त मध्य विक्रम देशमाने, पुलिस उपायुक्त परिमंडल-4 श्रीमती रागसुधा आर., सहायक पुलिस आयुक्त सायन विभाग शैलेन्द्र धिवार, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक वडाळा टीटी चंद्रकांत सरोदे, पुलिस निरीक्षक अनुराधा भोसले के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। इस छापेमारी में पुलिस उपनिरीक्षक किरण नवले, पुलिस उपनिरीक्षक माधवेन्द्र येवले, पुलिस हवलदार धनंजय जाधव, हवलदार अजमुद्दीन मीर ने सक्रिय भूमिका निभाई।
