Lalbaugcha Raja 2025
नेटवर्क महानगर/मुंबई
मुंबई के सबसे मशहूर और लोकप्रिय गणपति ‘लालबागचा राजा’ की आज पहली झलक पाकर श्रद्धालु हुए भाव-विभोर हो गए! ‘राजा’ बेहद मनोहारी और कृपा बरसाने वाले नजर आ रहे हैं। प्रथम दिन ही राजा की पहली झलक पाने के लिए पंडाल में हजारों भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस साल भी लालबागचा राजा का मनमोहक स्वरूप देखकर ‘गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया’ के नारों से पूरा पंडाल गूंज उठा। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम व शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने ”लालबागचा राजा” के दरबार में लगाई हाजिरी..बप्पा के चरणों में महाराष्ट्र के मंगलमय की कामना की।


