Social Worker Sarita Khanchandani Jumps to Death
नेटवर्क महानगर/उल्हासनगर
महाराष्ट्र की नामचीन सामाजिक कार्यकर्ता सरिता खानचंदानी ने अपने घर की सातवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं, डोंबिवली में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे की है। उनके सुसाइड करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, अभी तक आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। सरिता खानचंदानी ने उल्हासनगर में अपने घर की सातवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी।
दरअसल, सरिता खानचंदानी ने सामाजिक कार्यों के जरिए महाराष्ट्र में डीजे बंद करवाने में अहम भूमिका निभाई थी। सरिता खानचंदानी ने सामाजिक कार्यों में हमेशा बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। सरिता पेशे से वकील थीं।
सोशल मीडिया पर उनके कूदने का वीडियो वायरल होने पर विट्ठलवाड़ी पुलिस थाने में मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी गई है। आत्महत्या का सही कारण अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन पुलिस ने बताया है कि परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
