नेटवर्क महानगर/मुंबई
मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग (जोन-III) को बड़ी कामयाबी मिली है। कस्टम विभाग ने 10 सितंबर 2025 को सोना, विदेशी करेंसी और डायमंड जड़े गहनों की तस्करी की कोशिश को नाकाम कर दिया। विभाग ने दो अलग-अलग मामलों में यह कार्रवाई की, जिसमें एक यात्री को गिरफ्तार भी किया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, दुबई से मुंबई आ रहे एक यात्री को एयरपोर्ट पर पकड़ा गया। जांच में उसके शरीर के अंदर छिपाकर रखे गए 24 कैरेट सोने के टुकड़े मिले। जिसका वजन 0.689 किलो और कीमत करीब 66.43 लाख रुपये बताई जा रही है, कस्टम्स अधिकारियों ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विदेशी करेंसी, सोने-हीरे के गहने जब्त!
वहीं, एक दूसरे मामले में इंडिगो की फ्लाइट से मुंबई से बैंकॉक जा रहे एक यात्री के पास से विदेशी करेंसी (भारतीय रुपये में करीब 35.92 लाख के बराबर), साथ ही हीरे जड़ी सोने का अंगूठी और कान के झुमके बरामद किए गए। इनकी कीमत लगभग 1.30 लाख रुपये है। सामान यात्री के ट्रॉली बैग में छिपाकर रखा गया था। मुंबई कस्टम विभाग ने दोनों मामलों में बरामद सोना, करेंसी और गहनों को जब्त कर लिया है और आगे की जांच जारी है।
