नेटवर्क महानगर/मुंबई
वडाला क्षेत्र के वार्ड क्र. १८१ से कांग्रेस, वंचित बहुजन आघाड़ी व आरपीआई (गवई) के संयुक्त जनप्रिय उम्मीदवार कमलेश यादव (पप्पू यादव) की पदयात्रा में मिल रहे भारी जन-समर्थन से उनकी स्थिति दिनों-दिन मजबूत होती जा रही है, जिसे देखकर विरोधियों के हौंसले पस्त हो गए हैं। अपने जनसंपर्क के दौरान कमलेश यादव (पप्पू यादव) घर-घर जाकर मतदाताओं से सीधा संवाद साध रहे हैं। उनका कहना है कि पिछले २० वर्षों से मैं कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता के तौर इस वार्ड की समस्याओं से पूरी तरह से अवगत हूं..और अब, जब हर दिन इसी वार्ड में घूमना पड़ रहा है तो मालूम पड़ रहा है कि यहां की जनता, तमाम मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। लोग हमें क्षेत्र की कई समस्याओं से अवगत करा रहे हैं, जिसे हम चुनकर आने के बाद सबसे पहले हल करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसमें पीने के पानी, गटर-नाले, शौचालय, चाल की गलियों और सड़कों के दुरस्तीकरण के साथ बरसात के पानी का जलजमाव, स्वच्छ्ता जैसी तमाम समस्याएं हैं, जिससे यहां की परेशांन है। मूलभूत सुविधाओं के लिए लोगों को रोजाना जद्दोजहद करनी पड़ती है। प्रचार के दौरान हर समुदाय के लोगों से आशीर्वाद लेते हुए पप्पू यादव वादा कर रहे हैं कि इस वार्ड का विकास मेरी पहली प्राथमिकता होगी।
पप्पू यादव कहते हैं कि, चुनाव जीतते ही झोपड़पट्टियों में पर्याप्त संख्या में शौचालयों का निर्माण, ड्रेनेज लाइनों का नवीनीकरण, जलजमाव, पीने के पानी की समस्याओं को ख़त्म कर लोगों को राहत दिलाना उनका प्रमुख लक्ष्य है। कमलेश यादव (पप्पू यादव) का दावा है कि उन्हें क्षेत्र के उत्तर भारतीयों के साथ मराठी भाषियों, मुस्लिम समाज और दलित वर्ग का भारी जनसमर्थन मिलने से उनकी जीत निश्चित है।
