नेटवर्क महानगर/मुंबई
वडाला क्षेत्र के वार्ड क्र.181 से कांग्रेस, वंचित बहुजन आघाड़ी व आरपीआई (गवई) के संयुक्त उम्मीदवार कमलेश यादव (पप्पू यादव) मतदाताओं को खूब प्रभावित कर रहे हैं। उनका कहना है कि एक भी गली ऐसा नहीं हैं जहां मैं नहीं जा रहा हूं, जनता ने पिछले टाइम जिनकों चुना उन्होंने विकास का काम सिर्फ कागजों पर किया, जिससे लोगों में नाराजगी है। मैं तो बंजर जमींन को जोतना जानता हूं, बंजर जमींन में फसल उगाना जानता हूं। मैं स्थानिक उम्मीदवार हूं, मैं एक-एक व्यक्ति और एक-एक गली से परिचित हूं। इसलिए लोग मुझे इतना प्यार दे रहें हैं। उनकों पता है ये जीतकर आएगा तो वार्ड क्र.181 का कायापलट जरूर होगा।
उन्होंने वार्ड की दुर्दशा और बदहाली पर गंभीर चिंता जताते हुए मौजूदा सत्ताधारियों को इसका जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने साफ़ तौर पर कहा कि भ्रष्टाचार व कमीशनखोरी की वजह से यह वार्ड आज भी बुनियादी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। मैं भी यहीं के चाल में दस बाई दस के रूम में रहता हूं, जब पीने का पानी गन्दा आता है, नालियां, ड्रेनेज भरे पड़ें हैं, जिन्हें विकास की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, वे मुनाफाखोरी में उलझकर वार्ड को बदहाली की खाई में धकेल दिए। कुल मिलाकर कांग्रेस प्रयाशी कमलेश (पप्पू) यादव की सादगी और पर्सनालिटी यहां हावी है और वह चुनाव का रूख कांग्रेस की तरफ मोड़ सकती है।
