नेटवर्क महानगर/मुंबई
वडाला क्षेत्र के वार्ड क्र.181 से कांग्रेस, वंचित बहुजन आघाड़ी व आरपीआई (गवई) के संयुक्त उम्मीदवार कमलेश यादव (पप्पू यादव) के समर्थन में सोमवार को भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि एक नेता को जिताएंगे तो वो कुछ नहीं करेगा, वहीं एक बेहतर इंसान जो आप लोगों के बीच में हमेशा रहेगा, जो आपका नेतृत्व करेगा, तो मुझे लगता है वो आपके दर्द को समझेगा। उन्होंने कहा कि पप्पू भाई एक नेक दिल इंसान हैं जो कि यहां की समस्याओं से भलीभांति अवगत हैं और मुझे पूरा विश्वास है वो उसका हल जरूर करेंगे। इसलिए यहां की जनता को चाहिए कि एक बेहतर इंसान अपने लिए चुनें।
खेसारी ने आगे कहा, मैंने बहुत नजदीक से देखा हैं पप्पू यादव जब नहीं कुछ थे तब भी उनके कान तक किसी के तकलीफ की बात पहुंच जाये तो वो व्यक्ति चाहे किसी भी समुदाय का क्यों न हो वो उसकी मदद करने के लिए आगे आते थे और जब वो कुछ बन जायेंगे तो मुझे नहीं लगता कि वो जनता के बीच में रहकर उनकी समस्याओं का समाधान करने में जरा भी देर करेंगे।

पप्पू यादव के रोड शो की शुरूवात वडाला ओल्ड पुलिस स्टेशन से होकर बरकत अली नाका, बीआईटी कॉलेज बैक साइड गेट, संगम नगर पुलिस बीट से आगे ख़त्म हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की भीड़ उमड़ पड़ी। रोड शो की शुरूवात से पहले खेसारी लाल यादव ने चौराहे पर संविधान निर्माता डॉ बाबासाहेब आंबेडकर के पुतले पर माल्यार्पण किया। उसके साथ में कांग्रेस नेता गणेश यादव भी मौजूद रहे।
