Nashik TCS Case
नेटवर्क महानगर/नासिक
महाराष्ट्र के नासिक में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) कार्यालय में कथित यौन उत्पीड़न और धर्मांतरण के मामले, जिसे ”कॉर्पोरेट जिहाद” का भी नाम दिया जा रहा है, पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि यह बिल्कुल स्पष्ट है कि निदा खान को छिपाने के पीछे AIMIM का नगरसेवक था।
मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि उस नगरसेवक के पीछे और कौन-कौन लोग थे, इसकी भी जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि धर्मांतरण रैकेट में कौन-कौन शामिल है? इस रैकेट को कौन मदद कर रहा है? हर पहलू की गहन जांच की जाएगी।
इस मामले पर नासिक के पुलिस कमिश्नर संदीप कर्णिक ने बताया कि निदा खान को संभाजीनगर से गिरफ्तार किया गया है। नासिक और संभाजीनगर पुलिस के जॉइंट ऑपरेशन में पुलिस ने निदा खान को पकड़ा। पुलिस सूत्रों ने यह भी का दावा किया है कि अगर निदा खान संभाजीनगर से निकलने में सफल हो जाती तो वह सीधे हैदराबाद भागने की तैयारी में थी। हालांकि, पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए उसकी योजना को विफल कर दिया। वहीं, निदा का सहयोग करने और उसे छिपने में मदद करने के लिए छत्रपति संभाजीनगर के मतीन पटेल को भी हमने सह-आरोपी बनाया है।
निदा खान को मतीन पटेल ने दी शरण!
आरोप है कि बलात्कार, धर्मांतरण और एट्रोसिटी मामले में सह-आरोपी निदा खान को मतीन पटेल ने शरण दी थी। इस मामले में नासिक पुलिस ने मतीन पटेल के खिलाफ बीएनएस की धारा 249 के तहत मामला दर्ज किया है। मतीन पटेल एआईएमआईएम का नेता और नगरसेवक है। नासिक धर्मांतरण मामले की मुख्य आरोपी निदा खान के छत्रपति संभाजीनगर के एआईएमआईएम नगरसेवक मतीन पटेल के घर में ठहरने की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने मतीन पटेल को नोटिस भी जारी किया है। साथ ही पुलिस मतीन पटेल का मोबाइल जब्त कर उससे पूछताछ करने की तैयारी कर रही है। इस मामले में पुलिस एआईएमआईएम के कुछ और नेताओं से भी पूछताछ कर सकती है।
चुनाव के दौरान अश्लील वीडियो हुआ था वायरल
बता दें कि मामले में सह-आरोपी मतीन पटेल पहली बार ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) की ओर से नगरसेवक चुना गया है। इससे पहले मतीन पार्टी का सक्रिय कार्यकर्ता रहा है। चुनाव के दौरान मतीन पटेल और एक महिला का कथित अश्लील वीडियो भी वायरल हुआ था। उस वीडियो के बाद मतीन पटेल चर्चा में आ गया था और उसकी काफी आलोचना भी हुई थी। मतीन पटेल को AIMIM नेता और पूर्व सांसद इम्तियाज जलील का करीबी नगरसेवक माना जाता है। AIMIM के गढ़ माने जाने वाले नारेगांव इलाके से नगरसेवक होने के बावजूद मतीन पटेल विभिन्न विवादों को लेकर लगातार चर्चा में रहा है।
क्या बोले इम्तियाज जलील?
वहीं, इम्तियाज जलील ने कहा कि निदा खान पर जो आरोप लगे हैं, उसके बाद तो उसे फांसी दे दो…ऐसा नही होता। देश में कानून का राज है। अब पुलिस ने निदा को पकड़ा है। जांच के बाद सच सामने आएगा। उन्होंने कहा कि मीडिया ट्रायल बंद होना चाहिए। मुझे भरोसा है कि जांच में वो साफ निकलेंगी।
जलील ने कहा कि संजय सिरसाट जो आरोप लगा रहे (निदा को छिपने में मदद करने का) उसपर मुझे कुछ नहीं कहना। अगर किसी को इस मुद्दे पर राजनीति करनी है तो करे।
बता दें कि TCS प्रकरण की मुख्य संदिग्ध आरोपी निदा खान को शुक्रवार, (8 मई) को नासिक रोड दिवानी एवं फौजदारी न्यायालय में पेश किया गया। निदा खान को छत्रपति संभाजीनगर से गिरफ्तार किया गया था। मामले की सुनवाई इन-कैमरा होगी। अब अदालत में निदा खान मामले पर क्या सुनवाई होती है, इस पर सबकी नजरें टिकी हैं।
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में बहुचर्चित निदा खान मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने एआईएमआईएम नगरसेवक मतीन पटेल की मदद से निदा खान को पकड़ा है। पूछताछ में मतीन ने ठिकाने का राज खोला था। बताया जा रहा है कि पुलिस ने पूरी कार्रवाई को बेहद गोपनीय तरीके से अंजाम दी।
सूत्रों के मुताबिक, महानगरपालिका चुनाव के दौरान मतीन पटेल को पुलिस सुरक्षा भी दी गई थी। इसी पुराने संदर्भ का इस्तेमाल करते हुए पुलिस ने उन्हें बयान दर्ज कराने के बहाने बुलाया। शुरुआत में पुलिस ने पुरानी घटनाओं को लेकर सामान्य पूछताछ की, लेकिन बाद में जांच का रुख मुख्य मामले की ओर मोड़ दिया गया। इस मामले की जांच विशेष जांच दल (SIT) कर रही है और अब तक कुल 9 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं। पुलिस के अनुसार, निदा खान को पनाह देने के आरोप में AIMIM के पार्षद मतीन पटेल को भी सह-आरोपी बनाया गया है।
पुलिस सूत्रों का दावा है कि शुरुआती पूछताछ में मतीन पटेल ने स्पष्ट जानकारी देने से बचने की कोशिश की और गोलमोल जवाब दिए। हालांकि, लगातार पूछताछ के बाद उसने स्वीकार किया कि निदा खान अपने माता-पिता, मौसी और भाई के साथ कौसर पार्क इलाके में मौजूद है। इसके बाद पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित ठिकाने पर छापा मारा और निदा खान को हिरासत में ले लिया। इस पूरे घटनाक्रम के बाद राजनीतिक गलियारों में भी चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।
इससे पहले इम्तियाज जलील की गाड़ी पर हुए हमले के बाद मतीन पटेल को सुरक्षा मुहैया कराई गई थी। अब इसी कड़ी से जुड़ी पूछताछ के दौरान पुलिस को अहम सुराग मिलने की बात सामने आ रही है।
मंत्री नितेश राणे ने बोला हमला
महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने निदा खान मामले पर तीखा बयान देते हुए कहा कि उसकी गिरफ्तारी तो हो ही गई, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण सवाल यह है कि उसे पनाह किसने दी? उन्होंने आरोप लगाया कि निदा खान एआईएमआईएम के एक कॉर्पोरेटर के घर पर रह रही थी और इम्तियाज जलील उसे समर्थन दे रहे थे। भाजपा नेता नितेश राणे ने सवाल उठाते हुए कहा कि एआईएमआईएम एक राजनीतिक पार्टी है या आतंकवादी संगठन? क्योंकि जिस तरह अलकायदा और अन्य आतंकी संगठन जिहादियों को पनाह देते हैं, उसी प्रकार का काम ये लोग कर रहे हैं।
