नेटवर्क महानगर/मुंबई
दहिसर पुलिस स्टेशन अंतर्गत इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां एक आरोपी को लिफ्ट के अंदर एक नाबालिग के सामने अश्लील हरकत करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, दहिसर के जनकल्याण नगर, शांतिनगर इलाके की एक बिल्डिंग की लिफ्ट में नाबालिग के सामने एक युवक अश्लील हरकत करते हुए पकड़ा गया है। आरोपी की पहचान 27 वर्षीय नासिर अमीन पठान के रूप में हुई है, जो 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची को घूरते हुए लिफ्ट के अंदर ही अश्लील हरकत करने लगा था। इस दौरान लिफ्ट के अंदर ही पास में खड़ी एक महिला नासिर की हरकत देखकर चिल्लाई और पूछा कि वह क्या कर रहा है? महिला ने उससे कहा- बाहर निकल, मैं तेरा वीडियो बनाकर वायरल करती हूं। इसके बाद नासिर वहां से 8वीं मंजिल से भाग निकला। चश्मदीद महिला ने उक्त नाबालिग को उसके घर पहुंचाया। पीड़ित बच्ची ने पूरी वारदात की जानकारी अपने परिजनों को भी दी। तब जाकर पीड़ित बच्ची के पिता ने दहिसर पुलिस स्टेशन में 11 जुलाई 2026 को संबंधित जानकारी देकर मामला दर्ज कराया, जिसके तहत दहिसर पुलिस ने आरोपी नासिर अमीन पठान को पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
