नमी जायसवाल/मुंबई
आज हम बात करेंगे कियारा आडवाणी की अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक (Toxic) के बारे में। कियारा ने फिल्म की मेकिंग का एक स्पेशल वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। फिल्म में यश, दोहरी भूमिका में हैं और उनके साथ कियारा, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत भी हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है।
एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने इंस्टाग्राम पर फिल्म की मेकिंग का एक BTS वीडियो शेयर किया और लिखा- यह फिल्म सिर्फ एक परी-कथा नहीं है, बल्कि इसे बनाने का अनुभव भी वैसा ही था। एक सोच, हर जगह से आया टैलेंट, और हर किसी का अपने काम को बेहतरीन ढंग से करना, इन सबने मिलकर ‘टॉक्सिक’ को आकार दिया। इसे हमारे डायरेक्टर ‘अनोखा जादू’ कहते हैं। फिल्म ‘टॉक्सिक’ 26 अगस्त को सिनेमाघरों में दिखाई देगी।
‘टॉक्सिक’की कहानी ‘राया’ की जिंदगी पर आधारित है, जो एक हिंसक गैंगस्टर और प्लेबॉय था। उसने अंडरवर्ल्ड की दुनिया में काफी नाम और शोहरत हासिल की, लेकिन बाद में उसका पतन हो जाता है। कई सालों बाद, उसका सामना अपने असली बेटे रूमी टिकट से होता है, जो राया से बदला लेता है, क्योंकि राया ने उसे और उसकी मां को छोड़ दिया था। फिलहाल, फिल्म ‘टॉक्सिक’ का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कियारा को नए किरदार में देखने के लिए दर्शक बेहद उत्साहित हैं खासकर फिल्म के ट्रेलर के बाद क्योंकि इसमें कियारा का एक अलग ही अवतार देखने को मिला है।

यश, बोले- 26 अगस्त से पूरा भारत फिर पड़ेगा प्यार में..!
हाल ही में हैदराबाद में प्री-रिलीज प्रोग्राम में सुपरस्टार यश ने कियारा आडवाणी को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि फिल्म में नादिया का किरदार निभाने वाली कियारा आडवाणी की एक्टिंग सभी को हैरान करने वाली है। साथ ही उन्हें ये भी उम्मीद है कि कियारा को इस अंदाज में देखने के बाद पूरा भारत एक बार फिर से उनकी एक्टिंग का दीवाना हो जाएगा। कार्यक्रम में यश ने कियारा आडवाणी के स्वभाव की भी तारीफ की और कहा कि वह बेहद सरल और सच्ची इंसान है। उनमें एक ऐसी सहजता है, जो उन्हें पर्दे पर भी खास बनाती है। उन्होंने अब तक अपने करियर में कई तरह के किरदार निभाए हैं, लेकिन ‘टॉक्सिक’ में दर्शकों को उनका एक बिल्कुल अलग रूप देखने को मिलेगा।
