नेटवर्क महानगर/मुंबई
चेंबूर विधानसभा के शिवसेना विधायक तुकाराम द्वारा दीपावली के पावन पर्व पर शिवसेना कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता को दीपावली का उपहार वितरित किया गया। इस ‘दीपावली स्नेह मिलन’ समारोह में मुंबई के पूर्व उप-महापौर और शिवसेना गुजराती सेल के महाराष्ट्र अध्यक्ष बाबूभाई भवानजी, शिवसेना गुजराती सेल के उपाध्यक्ष सुरेशभाई ठक्कर, समाजसेवक तथा शिवसेना महाराष्ट्र गुजराती सेल के युवा अध्यक्ष उदय ठक्कर सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान बाबूभाई भवानजी ने कहा कि तुकाराम काते जमीनी स्तर पर लोगों के साथ अपने घनिष्ठ संपर्क और निरंतर सामाजिक कार्यों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने समर्पित पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय निवासियों के साथ दिवाली की खुशियों को दोगुना करने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया था। बाबूभाई भवानजी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और नागरिकों से सार्वजनिक रूप से अपील करते हुए कहा कि त्योहारों पर केवल तिलक लगाने वाले दुकानदारों से ही खरीदारी करें। साथ ही उन्होंने ‘एक रहो-सेफ रहो’ (एकजुट रहें, सुरक्षित रहें) का संदेश देकर सामाजिक सद्भाव और एकता को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
