महाराष्ट्र के बुलढाणा में मलकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई एक भीषण सड़क दुर्घटना में 13 लोगों की मौत हो गई है। ट्रक और टाटा मैजिक की आमने-सामने टक्कर हुई। हादसे के वक्त ट्रक और वैन में कुल 16 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि 6 यात्रियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे बुलढाणा के एसपी पाटिल भुजबल ने बताया कि सोमवार दोपहर एनएच-6 पर एक ट्रक का टायर फटने से वह अनियंत्रित हो गई। इसके बाद ट्रक की टाटा मैजिक से टक्कर हो गई। एसपी ने बताया कि हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई और 3 गंभीर रूप से घायल हैं। ट्रक नमक लेकर कच्छ से नागपुर जा रहा था।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि जगह न होने के बावजूद भी वाहन चालक ने मैजिक वैन में अतरिक्त सवारियों को बिठाया था। दुर्घटना के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही तकरीबन एक घंटे तक रुक गई।

