आज शिवसेना में शामिल होंगे NCP नेता व पूर्व मंत्री जयदत्त क्षीरसागर
मुंबई, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री जयदत्त क्षीरसागर आज शिवसेना में शामिल होने जा रहे हैं। बता दें कि पिछले दिनों प्रियंका शर्मा कांग्रेस छोड़कर शिवसेना में शामिल हुई थीं। उन्होंने नाराजगी के चलते पार्टी छोड़ी थी। उस वक्त वह पार्टी की प्रवक्ता के तौर पर काम कर रही थीं। इससे पहले जयदत्त क्षीरसागर ने शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे से उनके निवास मातोश्री पर मुलाकात की। बीड़ जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों में जयदत्त अकेले राकंपा विधायक हैं। बाकी सभी भाजपा से हैं। बताया जा रहा है कि क्षीरसागर राकंपा से नाराज हैं, यह नाराजगी पार्टी द्वारा उनकी अनदेखी और उनके स्थानीय प्रतिद्वंदी धनंजय मुंडे को अधिक महत्व देने को लेकर है।

