
मुंबई / ठाणे, मुंब्रा में शराब लाने में देरी से नाराज एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कथित तौर पर हत्या कर दी। आरोपी प्रवीण (30) को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी प्रवीण पूरविया अमरूत नगर इलाके का रहने वाला है।
अधिकारी ने बताया कि पूरविया ने बृहस्पतिवार दोपहर अपनी पत्नी संतोषी (25) से शराब खरीद कर लाने के लिए कहा। पत्नी के देरी से वापस आने पर वह गुस्सा हो गया और जहां वे लोग रहते थे वहीं कॉरिडोर में उसने अपनी पत्नी की लकड़ी से पीट-पीट कर कथित तौर पर हत्या कर दी।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि संतोषी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पूरविया को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत शुक्रवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया, आगे मामले की जांच की जा रही है।
