
महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में शनिवार को नीम का पेड़ घर की छत पर गिरने से एक 28 साल की महिला और उसके दो बच्चों की मौत हो गई है। महिला के घर की छत पतरे की थी। इस बात की जानकारी पुलिस ने दी है।
घटना घाटपुरी क्षेत्र के आनंद नगर इलाके में सुबह करीब सवा सात बजे की है। शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन के इस्पेक्टर रविंद्र देशमुख ने बताया कि पीड़ितों की पहचान श्रद्धा गुनवंत हीरादर, उसकी तीन साल की बेटी श्रुति और दो साल के बेटे ऋषिकेश के तौर पर हुई है।
अधिकारी का कहना है, यहां बारिश और तूफान के कारण संभवतः पेड़ की नींव कमजोर हो गई थी जिसके बाद यह टीन की छत वाले मकान पर गिर गया। इस घटना में महिला और उसके दो बच्चे घायल हो गए। इन्हें खामगांव उप जिला अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।
